इन 7 फलों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल होगा कम

इन फलों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल होगा कम(फोटो-Sportskeeda hindi)
इन फलों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल होगा कम(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर में बढ़ता खराब कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण बनता है। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। बता दें कि हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, पहला अच्छा कोलेस्ट्रॉल यानि एचडीएल जो हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है, वहीं, दूसरा खराब कोलेस्ट्रॉल यानि एलडीएल जो हार्ट की बीमारी का कारण बनता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फलों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि फल विटामिन, फाइबर से भरपूर होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए किन-किन फलों का सेवन करना चाहिए।

youtube-cover

इन 7 फलों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल होगा कम-Eat These Fruits Will Reduce Cholesterol In Hindi

पपीता

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर अगर आप पपीते (Papaya) का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि पपीता विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

संतरा

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए संतरे (Orange) का सेवन भी फायदेमंद होता है। क्योंकि संतरा फाइबर से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही इसके सेवन से इम्यून पॉवर भी मजबूत होता है।

स्ट्रॉबेरी

अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ गया है, तो आपको स्ट्रॉबेरी (strawberry) का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

सेब

अगर आप रोजाना नियमित रूप से एक सेब (Apple) का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। जी हां क्योंकि सेब फाइबर से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

एवोकाडो

एवोकाडो (Avocado) पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ता बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।

नाशपाती

नाशपाती (Pear) में घुलनशील फाइबर और एंटीआक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसलिए जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया है, उन्हें नाशपाती का सेवन जरूर करना चाहिए।

अंगूर

अंगूर (Grapes) एक खट्टा मीठा और काफी स्वादिष्ट फल है, लेकिन क्या आप जानते हैं अंगूर का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। जी हां अंगूर में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now