प्याज खाने का ज्यादा शौक पड़ सकता है बेहद भारी, इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार 

प्याज खाने का ज्यादा शौक पड़ सकता है बेहद भारी, इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार
प्याज खाने का ज्यादा शौक पड़ सकता है बेहद भारी, इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार

खाने में प्याज न हो, तो खाना अधुरा सा लगता है। कुछ लोगों का तो खाना बिना प्याज के चलता ही नहीं है। वहीं कई लोग प्याज के ऐसे शौकीन होते हैं कि इसे कभी भी खा सकते हैं। भारतीय खाने में प्याज न हो ऐसा तो नहीं हो सकता। यहां प्याज को सलाद में भी शामिल किया जाता है और सब्जी बनाने, दाल को फ्राई करने, यहां तक की प्याज की सब्जी भी बन जाती है। लेकिन अगर आप भी बहुत ज्यादा प्याज खाने के शौकीन हैं, तो ज़रा सावधान होजाएं। प्याज का एक हद तक खाना ठीक है लेकिन जिन लोगों को प्याज खाने की बहुत ज्यादा आदत होती है उनके लिए इसके नुकसान जानना भी जरूरी है। प्याज के अधिक सेवन से आप बीमार पड़ सकते हैं। आपको यहां हम ये भी बता दें कि सब्जी में डाली प्याज नुकसान नहीं करती। लेकिन अगर आप इसका कच्चा बहुत ज्यादा सेवन करते हैं, तो इसके बहुत से नुकसान देखने को मिल सकते हैं और वो क्या हैं आइए जानते हैं।

प्याज खाने का ज्यादा शौक पड़ सकता है बेहद भारी, इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार Eating onions can be very heavy, these diseases can be victims In Hindi

एलर्जी की समस्या (Allergy Problem) - प्याज के ज्यादा सेवन करने से कई बार एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके सेवन से कुछ लोगों में देखा गया है कि स्किन में एलर्जी होने लगती है। लाल चकत्ते हो जाना इसमें शामिल है। अगर आपको भी प्याज से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें।

मुंह की दुर्गंध का कारण (Cause of bad breath) - प्याज खाने में तो बहुत अच्छी लगती है। इसके सेवन से खाने में रुचि बढ़ जाती है। लेकिन कई बार ये प्याज मुंह की दुर्गंध का कारण भी बन जाती है। दरअसल प्याज में सल्फर पाया जाता है जो उसके खाने पर मुंह में बदबू पैदा करता है। और ये बदबू इतनी तेज होती है कि ब्रश करने के बावजूद मुंह से नहीं जाती है और कई घंटो तक मुंह में से बदबू आती रहती है। इसलिए इसका बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

ब्लड शुगर बढ़ सकता है (May increase blood sugar) - कच्ची प्याज के सेवन से कई और तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिसमें एक है ब्लड शुगर का बढ़ जाना। इसके सेवन से ब्लड शुगर बढ़ती है जिससे डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है। इसलिए कच्चा प्याज का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए।

गैस की समस्या (Gas problem) - जिन लोगों को डाइजेशन की समस्या होती है. उन्हें कच्ची प्याज का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके अधिक सेवन से आपको पेट में बहुत ज्यादा गैस बन सकती है जिससे बहुत परेशानी होती है। इससे उल्टी जैसा भी महसूस हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki