फटे होंठों के घरेलू उपाय : Fate Hontho Ke Liye Gharelu Upay 

फटे होंठों के घरेलू उपाय (फोटो - nari)
फटे होंठों के घरेलू उपाय (फोटो - nari)

व्यक्ति के चेहरे की सुंदरता (Beauty) को बढ़ाने में होंठों (Lips) की भी अहम भूमिका होती है। इसलिए हर किसी को इनका ख्याल रखना बेहद आवश्यक है। होंठ फटने की दिक्कत बेहद आम है। फटे होंठ चेहरे की खूबसूरती को तो कम करते ही हैं, साथ ही इसमें दर्द भी बहुत होता हैं। क्योंकि इनसे केवल डेड स्किन (Dead skin) ही नहीं निकलती बल्कि कभी-कभी खून भी निकलने लगता है। अगर आप को भी फटे होंठों की वजह से परेशान हैं तो ऐसे में इन घरेलू उपायों को अपनाएं और होंठों को कोमल और खूबसूरत बनाएं।

फटे होंठों के लिए घरेलू उपाय – How to Treat Cracked Lips in Hindi

शहद और वैसलीन - फटे होंठों के लिए शहद का उपयोग किया जा सकता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और घाव भरने वाले हीलिंग गुण होते हैं, जो होंठ फटने के कारण होने वाले घाव को भरने का काम कर सकता है।

एलोवेरा - फटे होंठों के लिए एक अच्छे मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है। ऐसे में एलोवेरा का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा में म्युकोपॉलीसैकराइड्स (Mucopolysaccharides – शुगर अणु) होता है। यह मॉलिक्यूल त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता हैं।

शुगर स्क्रब - चीनी बेहतरीन एक्सफोलिएटर होती है, जो फटे होंठों की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकती है। इससे स्क्रब करने से होंठ की रूखी व परतदार त्वचा से छुटकारा मिल सकता है।

गुलाब की पंखुड़ियां - फटे होंठ की समस्या को ठीक करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण की जरूरत होती है। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों का उपयोग लाभदायक हो सकता है। इन पंखुड़ियों के अर्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो इंफ्लेमेशन को कम कर सकता है।

खीरा - डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी का एक लक्षण सूखे हुए होंठ भी हैं। इस स्थिति में खीरा का उपयोग करके होंठ को सूखने से बचाया जा सकता है।इतना ही नहीं, खीरा त्वचा को मॉइस्चराइजिंग प्रभाव भी होता है, जो होंठों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।