जानिए फाइबर किसमें पाया जाता है- Janiye Fiber Kisme Paya Jata Hai

जानिए फाइबर किसमें पाया जाता है(फोटो-Sportskeeda hindi)
जानिए फाइबर किसमें पाया जाता है(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्व जरूरी माने जाते हैं और उन्हीं में से एक है फाइबर (Fiber), फाइबर एक जरूरी पोषक तत्व है। फाइबर दो तरह के होते हैं, एक सॉल्युबल फाइबर और दूसरा इनसॉल्युबल फाइबर, ये दोनों ही शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। शरीर में फाइबर की कमी होने पर आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है और मोटाप को भी कंट्रोल करता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने आहार में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं फाइबर किन-कान चीजों में पाया जाता है।

जानिए फाइबर किसमें पाया जाता है

लौकी- लौकी (Gourd) का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लौकी में फाइबर के साथ-साथ ही आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, मैग्नीशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से कोलस्ट्रॉल और मोटापा कंट्रोल होता है। साथ ही लौकी का सेवन करने से फाइबर की कमी नहीं होती है। इसके लिए लौकी की सब्जी या जूस का सेवन करना चाहिए।

कद्दू- कद्दू (Pumpkin) में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही कद्दू में प्रोटीन, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं।

सेब- सेब (Apple) का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट हेल्दी रहता है, वजन कंट्रोल होता है। साथ ही मधुमेह और अस्थमा जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

ब्राउन ब्रेड- ब्राउन ब्रेड (Brown Bread) में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप ब्राउन ब्रेड का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में फाइबर की कमी नहीं होती है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है।

दाल- दाल (Pulse) का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दालों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए अगर आप दाल का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन बेहतर रहता है, साथ ही शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

ओट्स- ओट्स (Oats) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ओट्स में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है।

ड्राई फ्रूट्स- ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। साथ ही कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। इसके लिए बादाम, पिस्ता, अखरोट का सेवन करना चाहिए।

पपीता- पपीता (Papaya) में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप पपीता का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications