फिश ऑयल के फायदे और नुकसान 

फिश ऑयल के फायदे और नुकसान  (फोटो -  Sportskeeda Hindi )
फिश ऑयल के फायदे और नुकसान (फोटो - Sportskeeda Hindi )

फिश ऑयल (Fish Oil) तैलीय मछलियों के ऊतकों (Tissues) से प्राप्त किया जाता है। मछली में ओमेगा 3 की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। जो सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। जो लोग तैलीय मछली का सेवन करते हैं उन्हें ओमेगा 3 के बहुत से फायदे भी मिलते हैं। वैसे ही अगर कोई व्यक्ति फिश खाना पसंद नहीं करता है, तो वो व्यक्ति फिश ऑयल की कैप्सूल जो कि बाजार में आसानी से उपलब्ध है, उसका सेवन कर सकते हैं। फिश ऑयल का हमारे शरीर के लिए क्या फायदे और क्या नुकसान हो सकते हैं इस बात की जानकारी के बाद इसका सेवन जरूर करें। तो आइए जानते हैं इस लेख में इसके फायदे और नुकसान के बारे में-

फिश ऑयल के फायदे Fish Oil Ke Fayde In Hindi

ओमेगा 3 - अगर आप फिश ऑयल का सेवन करते हैं, तो ये आपके ओमेगा 3 का बहुत अच्छा स्रोत हो सकता है। इसके लिए आप फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन भी कर सकते हैं। ओमेगा 3 चमकती त्वचा और बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से आपकी त्वचा हमेशा ग्लो करेगी और बाल काले लंबे और घने बने रहेंगे।

हार्ट के लिए लाभकारी - आजकल हार्ट अटैक (Heart Attack) बहुत ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को हेल्दी (Healthy) खाने की बहुत ज्यादा जरूरत हैं। मछली का तेल गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। ये ट्राइग्लिसराइड्स को लगभग 15 से 30 प्रतिशत तक कम कर सकता है। यही नहीं ये बीपी (Blood Pressure) को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसलिए इसका सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद बताया गया है।

जोड़ो के दर्द और सूजन से दिलाए आराम - अक्सर देखा गया है कि आजकल लोगों में जोड़ों के दर्द (joint pain) की समस्या बहुत ज्यादा होने लगी है। जिसके चलते कुछ भी काम करना बहुत मुश्किल हो गया है। इसके उपाय के लिए फिश ऑयल का सेवन बहुत लाभ पहुंचा सकता है। फिश ऑयल के सेवन से हड्डियों में चिकनाहट बनी रहती है और यदि हड्डियों के बीच चिकनाहट बनी रहेगी, तो जोड़ो के दर्द से आप कोसो दूर रहेंगे। ये हड्डियों में आई सूजन को भी कम करने में मदद करता है। गठिया रोग में फिश खाने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज में फायदेमंद - डायबिटीज (Diabetes) अब एक बहुत आम बीमारी बन चुकी है। ज्यादातर लोग इससे जूझ रहें हैं। ऐसे में अगर आप इंसुलिन को नियंत्रण में रखना चाहते हैं, तो उसके लिए आप मछली के तेल का सेवन जरूर करें। एक शोध के मुताबिक मछली का तेल इंसुलिन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद - मछली के तेल में ओमेगा 3 की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। जो आंखो की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। आजकल आंखों की समस्या बच्चों में भी देखी जा सकती है। आंखों की रोशनी (eyesight) को सही रखने के लिए फिश ऑयल का सेवन करें।

फिश ऑयल के नुकसान - Fish Oil Ke Nuksan In Hindi

फिश ऑयल के सेवन से एलर्जी (Allergies) की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को मछली का सेवन से एलर्जी है, उन्हें फिश ऑयल का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

इसकी कैप्सूल के सेवन से जीभ का स्वाद खराब हो सकता है।

फिश ऑयल का सेवन करने से किसी किसी लोगों में डायरिया (diarrhea), बदहजमी और उल्टी जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। इसे किसी जानकार व्यक्ति की निगरानी में ही खाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki