सर्दियों में बदन दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - Sardiyo me badan dard se chutkara pane ke liye apnaye ye gharelu nuskhe

सर्दियों में बदन दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
सर्दियों में बदन दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

मौसम बदलते ही कई तरह की शारीरिक समस्याएं शुरू हो जाती हैं और इसमें मुख्य समस्या है शरीर में दर्द होने। अक्सर, सर्दी के मौसम की शुरुआत होने से लोगों को शरीर के कई भागों, मांसपेशियों में दर्द शुरू हो जाता है। सर्दियों में शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखने पर जोर दिया जाना चाहिए। कई लोग बदन दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में दवाइयां खाना भी ठीक नहीं है। ये कई अन्य बीमारियों को जन्म दे सकती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे को अपना कर बदन दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

सर्दियों में बदन दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - Sardiyo me badan dard se chutkara pane ke liye apnaye ye gharelu nuskhe in hindi

अदरक (Ginger is beneficial in body pain)

अदरक कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं जो बदन दर्द की समस्या में कारगर होता है। बदन दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक को पीस कर एक कपड़े में बांध लें और गर्म पानी में उस कपड़े को कुछ मिनट तक डाल दें। ठंडा हो जाने पर उसे प्रभावित जगह पर लगाएं।

हल्दी (Turmeric is effective in body pain)

हल्दी में सूजन को दूर करने के गुण मौजूद होते हैं। आयुर्वेद में हल्दी को प्राकृतिक दर्द निवारक दवा बताया गया है। मौसम बदलने के कारण यदि, बुखार या मांसपेशियों में चोट लगने के कारण दर्द हो रहा है, तो हल्दी का सेवन करना फायदेमंद होगा। इसके लिए हल्दी को दूध में मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।

दालचीनी (Use cinnamon for body pain)

दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण होते हैं जो गठिया, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द और अकड़न के लिए एक प्राकृतिक उपाय मानी गई है। सर्दियों में बदन दर्द की समस्या में एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच दालचीनी और शहद मिला कर सेवन करने से लाभ मिलता है।

सेब का सिरका (Apple cider vinegar is beneficial in body pain)

सेब के सिरके में कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बदन दर्द को कम करने में फायदेमंद होते हैं। बदन दर्द की समस्या में आधा बाल्टी गर्म पानी में दो कप सेब का सिरका डाल लें और इसे शरीर पर डालें। इससे दर्द में काफी आराम मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj
App download animated image Get the free App now