शरीर की गर्मी दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 नुस्खे-Shareer Ki Garmi Dur Karne Ke Liye Apnae Ye 7 Nuskhe

शरीर की गर्मी दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे(फोटो-Sportskeeda hindi)
शरीर की गर्मी दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य की देखभाल ज्यादा करनी पड़ती है, क्योंकि गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों के शरीर का तापमान (Body temperature) बढ़ जाता है, जिसकी वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर की गर्मी के कई कारण हो सकते हैं, जैसे धूप, लू, ज्यादा खा लेना, इन सभी वजहों से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, ऐसे में शरीर की गर्मी को दूर करने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ठंडी चीजों का सेवन करने से शरीर का तापमान कम हो जाता है। इसलिए अगर आप भी शरीर के बढ़े तापमान से परेशान हैं, तो इन चीजों का सेवन कर के इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर की गर्मी को दूर करने के लिए किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

शरीर की गर्मी दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 नुस्खे

सत्तू का सेवन

गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसलिए अगर आप सत्तू (Sattu) का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर की गर्मी दूर होती है। साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

पुदीने का सेवन

गर्मी के मौसम में पुदीने (mint) का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि पुदीने का सेवन करने से शरीर की गर्मी दूर होती है और शरीर को ठंडक भी पहुंचती है। साथ ही पुदीने का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। इसके लिए पुदीने की चटनी, पुदीने के जूस का सेवन कर सकते हैं।

नारियल पानी का सेवन

गर्मी के मौसम में नारियल पानी (Coconut Water) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर की गर्मी भी दूर होती है।

छाछ का सेवन

छाछ (Buttermilk) का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर की गर्मी भी दूर होती है। इसके लिए रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन करना चाहिए।

दही का करना चाहिए सेवन

दही (Curd) का सेवन गर्मी के मौसम में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही का सेवन करने से शरीर का तापमान कम होता है। साथ ही इसका सेवन पेट के लिए भी लाभदायक साबित होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

गर्मी के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों (Green Vegetables) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरे पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती है। साथ ही इसका सेवन करने से शरीर की गर्मी भी दूर होती है। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियों के जूस का सेवन किया जा सकता है।

नींबू पानी का सेवन

नींबू पानी (Lemon Water) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर की तापमान भी कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।