खाना खाते ही उल्टी आने की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय 

खाना खाते ही उल्टी आने की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय
खाना खाते ही उल्टी आने की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

कुछ लोगों को खाना खाने के बाद अक्सर ऐसा लगता है कि उन्हें उल्टी आने वाली है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं या तो व्यक्ति का पेट खराब रहता है, या फिर पाचन तंत्र खराब हो सकता है। वैसे इस तरह की समस्या अक्सर प्रेगनेंसी में देखने को मिलती है और प्रेगनेंसी में खाना खाने के बाद उल्टी की समस्या बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है इसलिए आप बिल्कुल भी चिंता ना करें। लेकिन अगर हर किसी में ऐसी समस्या देखने को मिले, तो उसका उपचार करें। उल्टी होना वास्तव में एक ऐसा रिफ्लक्स है, जो दिमाग के संकेत पर काम करता है। यह बच्चों, वयस्क और बूढ़े सभी उम्र के लोगों में हो सकता है। तो आइए आपको बताते हैं, उल्टी करने की इस समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है।

खाना खाते ही उल्टी आने की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय Follow these measures to overcome the problem of vomiting after eating in hindi

खाना खाने के बाद खाएं सौंफ (Eat fennel after meals) - खाना खाने के बाद अगर आप सौंफ का सेवन करते हैं, तो इससे खाना पचने में आसानी होती है जिससे उल्टी जैसी समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। सौंफ में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, इसलिए ये फायदेमंद पाचन के लिए ये फायदेमंद है।

जीरे का इस्तेमाल करें (Use cumin) - अगर आप जीरे के पानी का सेवन करते हैं, तो खाना आसानी से पचेगा और आपको उल्टी जैसी समस्या भी नहीं होगी। इसके लिए जीरे के पानी को तैयार करें। फिर इसका सेवन करें।

लौंग का उपयोग (Clove) - खाना खाने के बाद अगर आपको उल्टी की समस्या हो रही है, तो आप खाने के बाद दांतों के बीच लौंग दबा लें। इससे उल्टी की समस्या नहीं होगी।

काली मिर्च (Black pepper) - काली मिर्च के इस्तेमाल से उल्टी की समस्या दूर की जा सकती है। इसके लिए काली मिर्च के कुछ दानों को आप चूस सकते हैं, ऐसा करने से उल्टी से राहत मिलेगी।

अदरक (Ginger) - अदरक के टुकड़े को दांतों के बीच रखने से उल्टी की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा आप अदरक के रस को शहद के साथ भी सेवन कर सकते हैं। इससे भी उल्टी की समस्या नहीं होगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।