लिवर को मजबूत करने वाले 5 फल

लिवर को मजबूत करने वाले 5 फल (sportskeeda Hindi)
लिवर को मजबूत करने वाले 5 फल (sportskeeda Hindi)

लीवर को मजबूत रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर फलों का सेवन किया जाए तो इससे लिवर को बहुत लाभ मिलता है। कुछ फलों में पाए जाने वाले खास एंजाइम्स और पोषक तत्व लिवर डिटॉक्स करने में और इसे स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं। जब व्यक्ति का लिवर समय-समय पर डिटॉक्सीफाई होता रहता है तो इसका काम काज भी सही रहता है और शरीर में लिवर कमजोर होने के लक्षण नजर नहीं आते हैं। तो, आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जो कि लिवर को मजबूत कर सकते हैं।

youtube-cover

लिवर को मजबूत करने वाले 5 फल : Fruits For Strong Liver in Hindi

ग्रेपफ्रूट (चकोतरा) -

ग्रेपफ्रूट लिवर के लिए बहुत फयादेमंद फल माना जाता है। दरअसल, इसमें कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जैसे कि नारिंगिनिन ( naringenin) और नारिंगिन (naringin)। ये दोनों ही तत्व लिवर को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

अंगूर -

लिवर को अंदर से साफ करने के लिए अंगूर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। साथ ही इसमें विटामिन सी और कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि लिवर सेल्स को हेल्दी रखते हैं और इसमें सूजन को रोकते हैं।

ब्लूबेरी -

ब्लूबेरी में एंथोसायनिन पाया जाता हैं, जो एंटीऑक्साडेंट हैं। इसका अर्क लिवर एंजाइम को बढ़ाने में मदद करता है और लिवर को स्ट्रांग करता है।

अंजीर -

अंजीर का सेवन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कुछ खास डाइटरी फाइबर्स पाए जाते हैं जो लिवर डैमेज को रोकते हैं। साथ ही इसका बीटा कैरोटीन और विटामिन फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसानों से बचाते हैं।

तरबूज -

तरबूज शरीर में यूरिन के फ्लो को सही करता है। साथ ही ये लिवर डिटॉक्सीफाई करने में भी मददगार है। तरबूज का सेवन लिवर के काम काज को तेज करता है और अमोनिया प्रोसेस करके इसे शरीर से बाहर निकालता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now