दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं ये फल

दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं ये फल (sportskeeda Hindi)
दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं ये फल (sportskeeda Hindi)

दिल (हृदय) शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए (Healthy Heart Tips) दिल को हेल्दी (Healthy Heart) रखना जरूरी होता है। दिल धमनियों के माध्यम से ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर रक्त को ऊतकों और शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने का काम करता है। फलों के सेवन से (Fruits for Healthy Heart) आप दिल की सेहत का ख्याल रख सकते हैं। जानते हैं दिल को स्वस्थ रखने के लिए कौन-से फल खाने चाहिए।

youtube-cover

दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं ये फल : Fruits for Healthy Heart In Hindi

जामुन (Berries for Heart Health) -

जामुन जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी आदि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से दिल की सेहत अच्छी रहती है। बेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हृदय जोखिम को कम करते हैं।

तरबूज (Watermelon for Heart) -

तरबूज लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत होता है। तरबूज शरीर में रक्त को स्थानांतरित करने में मदद कर सकता है और रक्तचाप को कम करने में मदद करता है।

टमाटर (Tomato for Heart Patients) -

टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होता हैं।टमाटर में विटामिन बी, विटामिन ई और फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हृदय जोखिम को काफी हद तक कम करते हैं।

अंगूर (Grapes for Heart) -

अंगूर स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अंगूर में पॉलीफेनोल और फेनोलिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में होते हैं, ये तत्व दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं।

संतरा (Orange for Heart Patient) -

संतरा विटामिन सी, पेक्टिन (pectin) और पोटैशियम से भरपूर होता है। संतरा संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Booster) को बढ़ाता है। साथ ही संतरा दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है।

सेब (Apple for Healthy Heart) -

सेब कई तरह की बीमारियों से बचाता है, साथ ही हमारे अंगों को भी सुरक्षित रखने में मदद करता है। सेब को हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सेब के नियमित सेवन से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (LDL Cholesterol) कम होता है।

एवोकाडो (Avocado for Heart) -

एवोकाडो दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद होता है। एवोकाडो मोनो असंतृप्त फैटी एसिड (Mono-Unsaturated Fatty Acids) से भरपूर होता है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए (Food for Healthy Heart in Hindi) रखने में मदद करता है। हाई बीपी के रोगियों के लिए एवोकाडो का सेवन करना लाभकारी होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now