गाजर के फायदे : Gajar Ke Fayde

गाजर के फायदे (फोटो - zee news)
गाजर के फायदे (फोटो - zee news)

ठंड के मौसम में गाजर का सेवन बढ़ जाता है। लोग कई तरह से इसका सेवन करते हैं जैसे सब्जी, सूप, जूस आदि। गाजर एक ऐसी सब्जी है, जिसमें पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं है। इसका उपयोग सब्जी के साथ, सलाद, जूस, अचार, केक, हलवा आदि बनाने में किया जाता है। गाजर विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम व आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरी होती है। गाजर खाने से न सिर्फ शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि कई शारीरिक बीमारियों से भी बचाव हो सकता है। जानते हैं गाजर के फायदे।

गाजर के फायदे – Benefits of Carrots in Hindi

आंखों के लिए गाजर के फायदे - गाजर में बीटा-कैरोटीन एक ऑर्गेनिक पिगमेंट होता है, जो आंखों की समस्या से आराम दिलवाने में लाभदायक हो सकता है। वहीं, गाजर में अन्य खनिज जैसे विटामिन-सी (जो गाजर में पाया जाता है) बढ़ती उम्र के कारण मैक्यूलर डीजेनरेशन (नेत्र रोग, जो अंधापन का कारण बन सकता है) से आराम दिलाने में मददगार हो सकता है

पाचन शक्ति बेहतर करने के लिए - गाजर में फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। फाइबर की मदद से व्यक्ति को मल त्यागने में मदद मिल सकती है। वहीं, गाजर पाचन क्रिया को सही रूप से चलाने में मदद कर सकती है। इसकी मदद से भोजन अच्छी तरह पच सकता है। इसके लिए भोजन के साथ सलाद के रूप में गाजर का सेवन किया जा सकता है।

हड्डियों के लिए - हड्डियों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस पर व्यक्ति की पूरी जीवनशैली निर्भर करती है। अगर रोजाना गाजर का सेवन किया जाए तो इससे हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।