पित्त की थैली निकालने के नुकसान

पित्त की थैली निकालने के नुकसान (sportskeeda Hindi)
पित्त की थैली निकालने के नुकसान (sportskeeda Hindi)

पित्त की थैली (gallbladder) व्यक्ति के शरीर में बाकी अंगों के जितना ही जरूरी है। गोल ब्लैडर पित्त को जमा करता है। जब हम खाना खाते हैं, तो गोल ब्लैडर पाचन तंत्र में पित्त भेजने का काम करता है, जिससे खाना पचाने में आसानी होती है। लेकिन जब गोल ब्लैडर में बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है और इसमें पथरी बनने लगते हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति को कई परेशानी का सामना करना पड़ता है और फिर पित्त की थैली (गोल ब्लैडर) निकालवानी पड़ती है। हालांकि, पित्त की थैली एक ऐसा अंग है जिसके बिना आप रह सकते हैं। क्योंकि पित्त, पर्याप्त मात्रा आपके लिवर से बाहर निकल सकती है और आपके बाइल डक्ट से होते हुए बिना गोल ब्लैडर से गए हुए आपकी आंतों से बाहर जा सकती है। इसलिए ज्यादातर लोगों को जब पित्त की थैली में परेशानी होती है तो वह उसे निकलवा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें, पित्त की थैली निकालने के बाद कई नुकसान होते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।

youtube-cover

पित्त की थैली निकालने के नुकसान - Gallbladder Removal Side Effects In Hindi

पेट दर्द -

पित्त की थैली निकालने के बाद व्यक्ति को लंबे समय के लिए पेट दर्द हो सकता है। कई बार खाने के बाद पेट दर्द को ज्यादा महसूस कर सकते हैं। कई बार लोगों को खाना पचाने में भी परेशानी होती है। ऐसे में व्यक्ति को सिंपल खाना खाने की कोशिश करनी चाहिए।

कब्ज की समस्या -

पित्त की थैली निकालने के बाद व्यक्ति को कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है कि व्यक्ति खाना सही से पचा नही पाता और मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है। ऐसे में इस परेशानी को ठीक करने के लिए फाइबर से भरपूर आहार जैसे बीन्स, चोकर वाला आटा, साबुत अनाज और फाइबर से भरपूर फल और सब्जियां का सेवन करना चाहिए।

थकान और मूड स्विंग्स होना -

पित्त की थैली निकलवाने के बाद व्यक्ति को लंबे समय तक थकान, चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स महसूस हो सकते हैं। ये सब दवाओं के कारण और शरीर में खराब पाचन क्रियाओं के कारण हो सकता है। ऐसे में अपने डॉक्टर से पूछ कर अपनी डाइट सही तरीके से लें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications