गन्ने का जूस पीने के फायदे-Ganne Ka Juice Pine Ke Fayde

गन्ने का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गन्ने का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गन्ने का जूस (Sugarcane Juice) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गन्ने में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। गन्ने का जूस पीने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है। गन्ने का जूस पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही गन्ने में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, जिंक, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन और फाइबर जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। जानिए गन्ने का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गन्ने का जूस पीने के फायदे (Ganne Ka Juice Pine Ke Fayde In Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

गन्ने का जूस पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत से भी छुटकारा मिलता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर होता है कम

गन्ने का जूस दिल संबंधी बीमारी में भी लाभदायक साबित होता है। गन्ने का जूस पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर घटता है। साथ ही इसके सेवन से ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride) भी कम होता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

गन्ने का जूस डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई डायबिटीज का मरीज गन्ने के जूस का सेवन करता है, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

गन्ने का जूस पीने से शरीर में लंबे समय तक एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि गन्ने के जूस में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर कोई रोजाना एक गिलास गन्ने के जूस का सेवन करता है, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

पीलिया की शिकायत होती है दूर

पीलिया (Jaundice) की शिकायत होने पर गन्ने का जूस काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गन्ने के जूस के सेवन से लिवर मजबूत होता है। इसलिए अगर किसी को पीलिया की शिकायत हो, तो उसे गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे पीलिया की बीमारी ठीक होने में काफी मदद मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

गन्ने का जूस स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि गन्ने के जूस में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। जिसके सेवन से त्वचा पर ग्लो आता है। साथ ही अगर झुर्रियों की शिकायत होती है, तो वह भी ठीक हो जाती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

गन्ने के जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ती है। जिससे किसी भी तरह के वायरस इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

गन्ने में कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। जो की हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर कोई रोजाना गन्ने के जूस का सेवन करता है, तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही जोड़ों में दर्द (Joint pain) की शिकायत भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava