गर्म पानी पीने के नुकसान : Garam Pani Peene Ke Nuksan

गर्म पानी पीने के नुकसान (फोटो - uttam news)
गर्म पानी पीने के नुकसान (फोटो - uttam news)

आजकल दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इससे बचाव के लिए लोग दिनभर गर्म पानी पी रहे हैं। माना जाता है कि गले को साफ रखने के लिए गर्म पानी काफी कारगर है। लेकिन गर्मियों में गर्म पानी से प्यास बुझाना मुश्किल होता है। लेकिन क्या आपको पता है ज्यादा गर्म पानी पीने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे गर्म पानी आपकी सेहत पर असर डाल सकता है।

गर्म पानी पीने के नुकसान : Garam Pani Peene Ke Nuksan In Hindi

नींद की समस्या - अगर आप रात में सोते वक्त गर्म पानी पीते हैं तो आपको नींद की समस्या हो सकती है। रात में गर्म पानी पीने से आपको टॉयलेट की समस्या हो सकती है आपको बार-बार पेशाब की समस्या हो सकती है। इससे रक्त वाहिनी कोशिकाओं पर दबाव बढ़ता है इसलिए रात को सोते वक्त गर्म पानी न पीएं।

अंदरूनी अंगों में छाले हो सकते हैं - अगर कोई ज्यादा गर्म पानी पीता हैं तो इससे शरीर के अंदरूनी अंगों को नुकसान हो सकता है। लगातार लंबे समय तक गर्म पानी पीने से पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए गर्म पानी पीने से शरीर के अंदरूनी अंगों में छाले भी हो सकते हैं।

किडनी पर असर - किडनी शरीर का अहम हिस्सा होता है। इसमें खास कैपिलरी सिस्टम होता है, जो शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में मदद करता है। लेकिन गर्म पानी किडनियों पर ज्यादा असर डालता है। जिससे किडनी के नॉर्मल फंक्शन पर असर पड़ता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment