गर्मी में ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे और नुकसान : Garmi Mei Dry Fruits Khane Ke Fayde Aur Nuksan

गर्मी में ड्राइ फ्रूट्स खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)
गर्मी में ड्राइ फ्रूट्स खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)

सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन लाभकारी और जरूरी होता है। ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देता है। लेकिन अक्सर लोग गर्मी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स के सेवन से दूर रहते हैं। पर अगर सही तरीके से ड्राइ फ्रूट्स का सेवन किया जाए, तो यह आम समय की तरह गर्मियों में भी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि गर्मी में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने का सही तरीका क्या है।

गर्मी में ड्राइ फ्रूट्स का ऐसे करें सेवन

1 . मुनक्का (Raisins) - मुनक्का का सेवन शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। मुनक्का खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। इसका सेवन भी अन्य ड्राई फ्रूट्स की तरह ही भिगो कर सुबह उठ कर करना चाहिए।

2. अखरोट (Walnuts) - अखरोट में कैल्शियम, आयरन, ओमेगा 3 और आयरन आदि जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं। गर्मियों के मौसम में अखरोट का सेवन करने के लिए इसे रात भर भिगो कर रखें और सुबह उठ कर छील कर इन्हें खाएं ताकि इनकी तासीर सामान्य हो जाए और यह सेहत को कोई नुकसान न पहुंचा पाए।

3. अंजीर (Fig) - गर्मियों के मौसम में अंजीर के सेवन से बचना चाहिए। लेकिन अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो इसे रात में भिगोकर ही करें, क्योंकि अंजीर की तासीर गर्म होती है। वहीं हो सके तो, गर्मी में इसका सेवन करने से ज्यादातर खुद को बचाएं नहीं तो पित्त की समस्या भी हो सकती है।

4 . किशमिश (Raisins) - किशमिश के अलग अलग प्रकार होते हैं और कुछ लोगों का मानना होता है कि कुछ किशमिश गर्मियों में भी सामान्य होती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। अगर भिगो कर किशमिश खाते हैं तो किसी भी प्रकार की किशमिश सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाती है। इससे पित्त के मरीजों को भी लाभ मिलता है।

5 . बादाम - गर्मियों के मौसम में बादाम को एक रात पहले पानी में भिगो देना चाहिए और सुबह ही खाना चाहिए। हमेशा बादाम को छील कर खाएं। ताकि उसकी गर्म तासीर थोड़ी हल्की हो जाए और आपके शरीर में ज्यादा गर्मी न पैदा हो।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment