घी खाने से मिलते हैं ये 10 जबरदस्त फायदे, जाने कुछ नुकसान भी

घी खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, जाने कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
घी खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, जाने कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारत में पुराने समय से दूध और उससे बने उत्पादों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन्हीं में से एक है घी (Ghee), जिसे दूध से निकाले गए मक्खन या मलाई को गर्म करके बनाया जाता है। घी का उपयोग ज्यादातर लोग रोटी में लगाकर खाने के लिए करते हैं, तो वहीं, कई दाल में डालकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं घी का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। घी का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। लेकिन घी का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं घी खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

घी खाने से मिलते हैं ये 10 जबरदस्त फायदे, जाने कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Ghee In Hindi

घी के उपयोग

1- घी का उपयोग रोटी में लगाने के लिए कर सकते हैं।

2- घी का उपयोग लड्डू बनाने के लिए किया जा सकता है।

3- घी का उपयोग दाल में डालने के लिए कर सकते हैं।

4- घी का उपयोग त्वचा और बालों में लगाने के लिए कर सकते हैं।

5- घी को शक्कर या गुड़ में मिलाकर खा सकते हैं।

घी के फायदे

1- घी का सीमित मात्रा में सेवन हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में और हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

2- घी का सेवन हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। क्योंकि घी में विटामिन के की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

3- मस्तिष्क स्वास्थ्य में सुधार के लिए घी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि घी में विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप घी का सेवन करते हैं, तो इससे याददाश्त (Memory) तेज होती है।

4- गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए घी का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि घी में विटामिन डी मौजूद होता है, जो गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए काफी जरूरी होता है। साथ ही गर्भवती महिला अगर घी का सेवन करती हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है और एनीमिया से भी बचाव होता है।

5- घी का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि घी विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

6- घी का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। क्योंकि घी में विटामिन ई मौजूद होता है, साथ ही घी कई एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होते हैं।

7- घी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि घी में विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्किन को हेल्दी रखने में और स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। आप चाहे तो घी को चेहरे पर लगा भी सकते हैं।

8- घाव यो चोट लगने पर घी का उपयोग काफी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि घी में बैक्टीरिया को कम करने वाले हीलिंग गुण पाया जाता है। इसलिए चोट या घाव लगने पर अगर आप शहद में घी मिलाकर लगाते हैं, तो इससे चोट या घाव जल्द भर जाते हैं।

9- कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर घी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि घी प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर में एनर्जी (Energy) बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

10- घी का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, क्योंकि घी में विटामिन ए और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

घी के नुकसान

1- घी में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका अधिक सेवन करने से भूख में कमी, सिर दर्द और उल्टी की शिकायत हो सकती है।

2- घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त और अपच की शिकायत हो सकती है।

3- घी की तासीर गर्म होती है, इसलिए अगर आप घी का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।

4- घी का अधिक सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ सकता है, जो हार्ट के लिए हानिकारक साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।