घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज- Ghutno ke dard ka ramban ilaj

घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज (फोटो-Haribhoomi )
घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज (फोटो-Haribhoomi )

घुटनों में दर्द (Knee pain) की शिकायत लोगों में एक आम समस्या बनती जा रही है। सर्दियों के मौसम (Winter season) में घुटनों के दर्द की शिकायत ज्यादातर लोगों में बढ़ जाती है। जिसकी वजह से उनको चलने फिरने में काफी परेशानी होती है। घुटने की दर्द से सबसे ज्यादा बुर्जुग प्रभावित होते हैं। घुटनों में दर्द की वजह से कई लोगों के पैरों में सूजन की समस्या भी हो जाती है। आइए बताते हैं घुटनों के दर्द ठीक करने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में।

घुटनों में दर्द कारण

  • हड्डियों का कमजोर होना
  • बढ़ती उम्र
  • मोटापा
  • ज्यादा देर बैठकर काम करना

घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज- (ghutno ke dard ka ramban ilaj in hindi)

हल्दी वाला दूध

जिन लोगों को घुटने में दर्द की शिकायत होती है। उनको रोजाना नियमित रूप से रात में हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। हल्दी वाले दूध के सेवन से जोड़ों में होने वाले दर्द से काफी आराम मिलता है।

तुलसी के पत्ते का रस

घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के पत्तों (Tulsi leaves) का रस काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप तुलसी के पत्ते का रस निकाल लीजिए। फिर एक गिलास पानी में रस को मिलाकर ऊबाल लीजिए। इसके बाद थोड़ा ठंडा होने पर इसका सेवन कर लीजिए। ऐसा करने से काफी आराम मिलेगा।

नारियल पानी

जिन लोगों को घुटने में दर्द की शिकायत होती है उनको रोजाना एक से दो नारियल पानी (Coconut Water) का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी के लगातार एक से दो महीने सेवन करने से दर्द से काफी आराम मिलता है।

एलोवेरा, हल्दी और सरसों का तेल

एलोवेरा (Alovera), हल्दी पाउडर (Turmeric) और सरसों का तेल (Mustard oil) भी घुटने के दर्द में काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इसको लगाने से दर्द से तुरंत छुटकारा मिलता है। इसके लिए आपको एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल में हल्दी पाउडर और सरसों का तेल मिलाकर घुटनों पर लगाना है। इससे दर्द में काफी आराम मिलता है।

मेथी दाना

मेथी खाने से भी घुटनों के दर्द में काफी आराम मिलता है। इसके लिए आधे चम्मच मेथी दानें को गुनगुने पानी के साथ सुबह-शाम खाना है। ऐसा करने से दर्द में काफी आराम मिलेगा।

10-15 मिनट टहलना

जिन लोगों को घुटने में दर्द की शिकायत होती है। उनको चलने फिरने में काफी परेशानी होती है। लेकिन दर्द में भी चलना बंद नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से दर्द और ज्यादा बढ़ जाएगा। जिन लोगों को दर्द की शिकायत होती है उनको रोजाना कम से कम 10-15 मिनट धीरे-धीरे जरूर टहलना चाहिए।

गर्म पानी से सिकाई

जिन लोगों को घुटने में दर्द की शिकायत होती है उनको रोजाना गर्म पानी से घुटनों पर सिकाई करनी चाहिए। सिकाई करने से काफी आराम मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।