गिलोय जूस के फायदे: Giloy Juice Ke Fayde

फोटो- navbharat
फोटो- navbharat

देश में बढ़ती बीमारियों को देखते हुए लोगों को अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी है। मजबूत इम्यूनिटी लोगों को बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है। अक्सर लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को बढ़ाने के लिए गिलोय जूस का इस्तेमाल करते है। इसके सेवन से व्यक्ति कई परेशानियों से बच सकता है। जानते हैं एक दिन में कितना गिलोय का सेवन करना सही सेहता है। गिलोय का उपयोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: बीपी लो होने के नुकसान: BP Low Hone Ke Nuksan

गिलोय के फायदे-

इम्युनिटी के लिए- गिलोय का इस्तेमाल वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन(bacterial infection) में बहुत लाभकारी होता है। रोगों से लड़ने के लिए इसका इस्तेमाल फायदेमंद होता है। तुलसी के पत्तों के साथ गिलोय के डंठल को पानी के साथ किसी बर्तन में गर्म कर लें। ऐसा करने से सर्दी-खांसी में आराम मिलता है।

पीलिया में फायदेमंद- गिलोय के पत्तों का रस पीलिया के रोग में पीना बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से पीलिया में होने वाले बुखार और दर्द से भी आराम मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है- इम्यूनिटी (immunity) को मजबूत करने के लिए गिलोय का काढ़ा बहुत लाभकारी होता है। इसे बनाने समय इसमें अदरक और हल्दी मिला लें।

इसे भी पढ़ें: क्या चावल खाने से गैस बनती है: Kya Chawal Khane Se Gas Bante Hai

बीमारियों से बचाता है- अगर आप रोजाना एक गिलास गिलोय का जूस पीते हैं तो इससे शरीर कई तरह के संक्रमण और संक्रामक तत्वों से बच सकता है।

प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है- अगर किसी की प्लेटलेट्स कम हो रही है तो इसे बढ़ाने के लिए गिलोय का काढ़ा या फिर जूस पीना बहुत लाभकारी होता है। जिससे काफी तेजी प्लेटलेट्स बढ़ती हैं।

गठिया रोग में फायदेमंद- अगर किसी को गठिया की समस्या है तो इससे राहत पाने के लिए गिलोय का जूस पी सकते हैं। यह बहुत फायदेमंद होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए- आज के समय में लोगों में डायबिटीज की बीमारी आम बीमारी की तरह देखने को मिलती है। इस बीमारी से राहत पाने के लिए गिलोय जूस पीनेे की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: चावल खाने के फायदे : Chawal Khane ke Fayde

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now