गिलोय का काढ़ा कैसे बनाये: Giloy ka kadha kaise banaye

फोटो: Health Mitra Hari Krishna YouTube
फोटो: Health Mitra Hari Krishna YouTube

गिलोय को आयुर्वेद में अमृत का स्थान दिया गया है। ये बात आपको बताने के लिए काफी है कि सेहत के लिए गिलोय कितनी अच्छी चीज है। इसका सेवन करने से आप शरीर से जुड़ी कई बीमारियों से आसानी से निजात पा सकते हैं। जीवन की आपा धापी में हम सबने सबकुछ किया लेकिन अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए: khaana khaane ke kitni der baad paani peena chahiye

इसकी वजह से परेशानियाँ पेश आईं और अब आलम ये है कि लोग अपनी इम्यूनिटी के कमजोर होने के कारण कुछ भी कर पाने में असमर्थता महसूस कर रहे हैं। गिलोय आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख सकते हैं तो फिर ऐसी कौन सी चीज है जो आपके लिए महत्वपूर्ण है।

अगर सेहत साथ है तो आप कुछ भी कर सकते हैं वरना आपको दिक्कत पेश आएगी। ये कोई अच्छी बात नहीं है और आपको इस बात को ध्यान में रखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं गिलोय का काढ़ा बनाने का तरीका जिससे आप घर पर रहते हुए भी अपनी इम्यूनिटी को ठीक रख सकते हैं।

गिलोय का काढ़ा कैसे बनाये

सामग्री

इसको बनाने के लिए आपको दो कप पानी चाहिए होगा। इसके साथ साथ गिलोय के एक एक इंच के पाँच टुकड़े, एक चम्मच हल्दी, 2 इंच अदरक का टुकड़ा, 6 से 7 तुलसी के पत्ते और गुड़। इन चीजों को इसी मात्रा में रखें क्योंकि आयुर्वेद में हर चीज की सही मात्रा से लाभ मिलता है वरना उसका प्रभाव विषाक्त हो जाता है।

ये भी पढ़ें: तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे: Tambe ke bartan mein paani peene ke fayde

विधि

एक पैन या टीपॉट लें और उसमें दो कप पानी को ड़ालकर उबलने के लिए रख दें। इस दौरान आंच मीडियम रखें और जब पानी उबलने लगे तो उसमें ऊपर बताई गयी सभी सामग्री एक साथ कूटकर या साबुत ड़ाल दें। यदि आप इन चीजों को कूटकर ड़ालते हैं तो उससे आपको लाभ होता है।

अंतिम चरण

जब गिलोय का अर्क पानी में आ जाए और आपको ऐसा प्रतीत हो कि पानी की मात्रा आधी हो गई है तो इस पानी को छन्नी या कपड़े की छन्नी से छान लें। इसे चाय की तरह पिएं क्योंकि जल्दी करने के प्रयास में आप अपनी जीभ जला सकते हैं जो एक अच्छी बात नहीं है और इस बात को आपको ध्यान में रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने के फायदे: Khaana Khaane ke baad neembu paani peene ke fayde