खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए: khaana khaane ke kitni der baad paani peena chahiye

फोटो: Bold Sky YouTube
फोटो: Bold Sky YouTube

क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं? क्या आपको भी खाने के साथ पानी पीने की आदत है? अगर इन दोनों बातों का जवाब हाँ है तो इस आर्टिकल में दी जाने वाली जानकारी को अंत तक पढ़ें क्योंकि ये आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आपके शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण तंत्र पाचन तंत्र है।

ये भी पढ़ें: तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे: Tambe ke bartan mein paani peene ke fayde

हड्डियों का ढांचा पहला सबसे बड़ा तंत्र है लेकिन पेट ही सभी बीमारियों का कारण है। अगर आपका पेट ठीक है तो आपको बीमारियाँ परेशान नहीं कर सकती हैं। इसके साथ साथ ये भी ध्यान दें कि जब भी आपको कोई बीमारी होती है तो डॉक्टर सबसे पहले आपके खाने को एकदम हल्का कर देता है।

उसकी वजह ये है कि आयुर्वेद के अनुसार, आपके पैर गर्म, पेट नरम और सर ठंडा रहना चाहिए। इनमें से कोई भी स्थिति बिगड़ती है तो आपकी सेहत पर बुरा असर होने लगता है। खाने के बाद पानी पीने से आप इसमें से पेट वाली प्रक्रिया को तोड़ देते हैं जिसकी वजह से आपको नुकसान होता है।

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए

खाना खाने के आधे घंटे पहले और खाना खाने के एक घंटे बाद आपको पानी पीना चाहिए। इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं जो आपकी सेहत से जुड़े हुए हैं। अगर आप खाना खाते समय या खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं तो आप खुद को नुकसान पहुँचा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्यों खाना खाने के बाद पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक है:

ये भी पढ़ें: कौन कौन से फल एक साथ नहीं खाना चाहिए: kaun kaun se fal ek saath nahin khana chahiye

पाचन को प्रभावित करता है

जब आप खाना खाते हैं तो वो आपके पेट में जाता है और पेट में से एसिड निकलकर आपके खाने पर अपना काम शुरू करते हैं। इस प्रक्रिया से आपके द्वारा खाए गए खाने को पचाया जा रहा होता है। इस दौरान अगर आप पानी पी लेते हैं तो वो पेट में जाकर इन एसिड्स को कमजोर कर देता है जिसकी वजह से पाचन सही से नहीं हो पाता है।

शरीर को मिनरल्स की प्राप्ति नहीं हो पाती है

आपके हर खाने में मिनरल्स होते हैं लेकिन अगर आप खाने को पचने ही नहीं देंगे तो उसमें मौजूद मिनरल्स आपके शरीर का हिस्सा कैसे बन पाएंगे। इसलिए ये जरूरी है कि आप अपने शरीर को मिनरल्स प्रदान होने दें। इसकी कमी होने पर आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ता है जो बेहद कष्टकारी है।

पेट में हमेशा गैस बनती है और मरोड़ बनते हैं

अगर आप पानी को सही समय पर नहीं पीते हैं तो आप पाचन को प्रभावित करते हैं और असमय मिले पानी के कारण आपके पेट में गैस बनना शुरू हो जाती है। वो गैस आपको कई बार खट्टी डकारों के रूप में देखने को मिलती है या फिर आपके पेट में मरोड़ उठने लगते हैं। अपने पेट और सेहत को ठीक रखने के लिए खाने से आधा घंटे पहले और खाने के एक घंटे बाद पानी पिएं।

ये भी पढ़ें: खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने के फायदे: Khaana Khaane ke baad neembu paani peene ke fayde

Edited by Amit Shukla