गिलोय का काढ़ा कितना पीना चाहिए: Giloy ka kadha kitna Pina Chahiye

फोटो- NAIDUNIA
फोटो- NAIDUNIA

देश में बढ़ती बीमारियों को देखते हुए लोगों को अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी है। मजबूत इम्यूनिटी लोगों को बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है। अक्सर लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए गिलोय जूस का इस्तेमाल करते है। इसके सेवन से व्यक्ति कई परेशानियों से बच सकता है। जानते हैं एक दिन में कितना गिलोय का सेवन करना सही सेहता है।

इसे भी पढ़ें: दूध और चना खाने के फायदे: Doodh Aur Chana Khane Ke Fayde

गिलोय का सेवन कितना करना चाहिए-

गिलोय का जूस बनाने के लिए गिलोय की जड़ या फिर ड़ठल को साफ करके पानी में उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो इसका सेवन करें। लेकिन एक दिन में एक ग्लास ही पीना चाहिए।

कितना फायदेमंद है गिलोय का सेवन?

गिलोय काफी सस्ती और अच्छी आयुर्वेदिक औषधि है और ये हर किसी को आसानी से मिल जाती है। कई बीमारियों के इलाज में गिलोय का इस्तेमाल किया जाता है। बदलते मौसम में गिलोय कई तरह के वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाता है।

इसे भी पढ़ें: पैर की सूजन का इलाज: Pairo ke Sujan Ka Ilaj

गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए सामग्री-

गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए दो कप पानी लें, और इसमें कुछ टुकड़े गिलोय के डालें। इसके साथ ही इसमें एक चम्मच हल्दी, अदरक का टुकड़ा, 6-7 तुलसी के पत्ते औऱ स्वादानुसार गुड़ डालकर अच्छे से उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो इसका सेवन करें।

गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे?

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है- इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए गिलोय का काढ़ा बहुत लाभकारी होता है। इसे बनाने समय इसमें अदरक और हल्दी मिला लें।

बीमारियों से बचाता है- अगर आप रोजाना एक गिलास गिलोय का काढ़ा पीते हैं तो इससे शरीर कई तरह के संक्रमण और संक्रामक तत्वों से बच सकता है।

प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है- अगर किसी की प्लेटलेट्स कम हो रही है तो इसे बढ़ाने के लिए गिलोय का काढ़ा बहुत लाभकारी होता है। जिससे काफी तेजी प्लेटलेट्स बढ़ती हैं।

गठिया रोग में फायदेमंद- अगर किसी को गठिया की समस्या है तो इससे राहत पाने के लिए गिलोय बहुत फायदेमंद होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए- आज के समय में लोगों में डायबिटीज की बीमारी आम हो गई है। इस बीमारी से राहत पाने के लिए गिलोय खाने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: गुड़हल के फूल के फायदे: Gudhal ke Phool ke Fayde

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।