गिलोय के फायदे- Giloy Ke Fayde

गिलोय के फायदे (फोटो- onlymyhealth )
गिलोय के फायदे (फोटो- onlymyhealth )

गिलोय (Giloy) को आयुवेर्दिक में अमृत माना जाता है। गिलोय कई बीमारियों को जड़ से खत्म कर देता है। गिलोय का सेवन बहुत कम ही लोग करते हैं। लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। गिलोय शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है। साथ ही ब्लड को शुद्ध करता है और बैक्टीरिया (Bacteria) से लड़ता है। जानिए गिलोय के फायदों के बारे में।

गिलोय के फायदे (Giloy Ke Fayde In Hindi)

वायरल इन्फेक्शन में फायदेमंद

गिलोय के सेवन से किसी भी तरह के वायरल इन्फेक्शन (Viral Infection) नहीं होते हैं। अक्सर कर बदलते मौसम की वजह से लोगों को सर्दी-खांसी, बुखार जैसे इन्फेक्शन हो जाते हैं। लेकिन अगर आप गिलोय का सेवन करते हैं तो आप इन सब बीमारियों से बच सकते हैं।

डेंगू में फायदेमंद

अगर किसी को डेंगू (Dengue) की शिकायत हो जाए, तो उसमें गिलोय बहुत फायदेमंद साबित होता है। डेंगू में गिलोय का सेवन करने से घटते हुए प्लेटलेट्स(Low platelet level) बढ़ जाते हैं। जिससे काफी लाभ मिलता है।

बुखार को करता है जड़ से खत्म

गिलोय के सेवन से कोई भी बुखार (Fever) जड़ से खत्म हो जाता है। गिलोय बुखार में बहुत लाभदायक माना जाता है। गिलोय के सेवन से पुराने से पुराना बुखार जड़ से खत्म हो जाता है।

ज्वाइंट पेन से मिलता है आराम

अगर किसी को ज्वाइंट पेन (Joint Pain) की समस्या हो, तो उसको गिलोय का सेवन जरूर करना चाहिए। गिलोय का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है।

शुगर को करता है कंट्रोल

जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत होती है उनको गिलोय का सेवन करना चाहिए। इसके रोजाना सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

बीपी को करता है कंट्रोल

अगर किसी को ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या है, तो गिलोय उसके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। गिलोय बीपी को कंट्रोल में लाता है। जिससे लोग कई बीमारियों से बच सकते हैं।

स्ट्रेस की समस्या होती है दूर

आजकल ज्यादातर लोग स्ट्रेस (Stress) की समस्या से परेशान रहते हैं। लेकिन अगर आप गिलोय का सेवन करते हैं तो आपको स्ट्रेस में भी काफी आराम मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

गिलोय के सेवन से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता भी बढ़ती है। जिससे किसी भी बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications