गिलोय से हानि: Giloy Se Hani

फोटो- aajtak
फोटो- aajtak

देशभर मं इस समय कोरोना महामारी फैली है। जिसकी वजह से लोग अपनी इम्युनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने के लिए गिलोय का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोई गिलोय का काढ़ा पी रहा है तो कोई टैबलेट के रूप में सेवन कर रहा है। इसके सेवन से व्यक्ति कई परेशानियों से बच सकता है। लेकिन जहां गिलोय के फायदे हैं वहीं इससे हानि भी होती है। बहुत सीमित मात्रा में ही करें गिलोय का सेवन। गिलोय एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-पायरेटिक गुणों से भरपूर होता है। यह बुखार कम करने, खून को साफ करने औऱ पीलिया आदि बीमारियों को भी पूरी तरह से ठीक करने में मदद करता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतने फायदों से भरपूर गिलोय के भी कुछ साइड इफेक्ट्स हैं। अगर बहुत अधिक मात्रा में गिलोय का सेवन किया जाए तो यह नुकसानदेह हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: पैर की सूजन का इलाज: Pairo ke Sujan Ka Ilaj

गिलोय से होनी वाली हानि-

लो बीपी के मरीज को हानि - अगर किसी व्यक्ति को लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो उन्हें गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे बीपी कम हो सकता है। इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

गर्भवती महिलाएं- अगर आप गर्भवती है या फिर अपने छोटे नवजात शिशु को अपना दूध पिलाती है तो ऐसे में गिलोय के सेवन से बचें। इसका कारण ये है कि गिलोय गर्भावस्था में सुरक्षित है या नहीं इस बारे में कोई सबूत मौजूद नहीं है।

इसे भी पढ़ें: दूध और चना खाने के फायदे: Doodh Aur Chana Khane Ke Fayde

मधुमेह में हानि- मधुमेह के मरीजों को गिलोय के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि गिलोय खून में मौजूद शुगर के निचले स्तर को कम कर देता है इसलिए मधुमेह के मरीजों को ज्यादा लम्बे समय तक इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

कोई सर्जरी होने वाली हो तो ना करें इस्तेमाल- अगर किसी व्यक्ति की कोई सर्जरी होने वाली है उन्हें कम से कम 2 सप्ताह पहले ही गिलोय का सेवन बंद कर देना चाहिए। क्योंकि गिलोय का ब्लड शुगर के लेवल पर दुष्प्रभाव पड़ता है, जो सर्जरी के समय परेशानी ला सकता है।

इसे भी पढ़ें: गिलोय का काढ़ा कितना पीना चाहिए: Giloy ka kadha kitna Pina Chahiye

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।