आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। उन्हीं में से एक जड़ी बूटी गिलोय (GILOY) है, गिलोय का सेवन आयुर्वेद में एक औषधीय के रूप में किया जाता है। गिलोय का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि गिलोय की पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण भी मौजूद होता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन गिलोय का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, अधिक मात्रा में करने से स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं गिलाय के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
गिलोय के उपयोग, 8 फायदे और 3 नुकसान
गिलोय के उपयोग
- गिलोय के उपयोग से काढ़ा बनाया जा सकता है।
- गिलोय की पत्तियों को पीसकर उसका जूस बनाया जा सकता है।
- गिलोय की पत्तियों को सूखाकर उसका पाउडर बनाकर भी सेवन किया जा सकता है।
- गिलोय की पत्तियों के उपयोग से इसकी चटनी भी बनाई जा सकती है।
गिलोय के फायदे
1- सर्दी-खांसी (Cold and Cough) या बुखार (Fever) जैसी बीमारी को ठीक करने के लिए गिलोय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गिलोय में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पुरानी से पुरानी खांसी और बुखार जैसी बीमारी को ठीक करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए गिलोय के काढ़े का सेवन करना चाहिए।
2- गिलोय का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपको कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
3- गिलोय का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गिलोय का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है। साथ ही पेट संबंधी परेशानियां भी दूर होती है।
4- गिलोय का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
5- गिलोय का सेवन अर्थराइटिस (Arthritis) की बीमारी में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।
6- अस्थमा (Asthma) के मरीजों को सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप गिलोय का सेवन करते हैं, तो इससे अस्थमा की बीमारी में काफी हद तक आराम मिलता है।
7- गिलोय का उपयोग आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए गिलोय को पानी में उबाल लेना चाहिए, फिर जब पानी ठंडा हो जाए, तो उसको आंखों की पलकों पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आंख संबंधी परेशानियां दूर होती है। साथ ही आंखों की रोशनी भी तेज होती है।
8- आजकल एनीमिया (Anemia) की शिकायत ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप गिलोय के रस का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।
गिलोय के नुकसान
1- गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए।
2- गिलोय का अधिक मात्रा में सेवन करने से कब्ज (Constipation) की शिकायत हो सकती है।
3- गिलोय का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अगर डायबिटीज के मरीज अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो सकता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।