गोंद खाने के फायदे-Gond Khane Ke Fayde

गोंद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गोंद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में गोंद (Gond) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में गर्महाट पहुंचती है। साथ ही गोंद का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि गोंद में एंटी-आक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। साथ ही गोंद में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। गोंद का सेवन करने के लिए आप उसका कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे गोंद का लड्डू, या भुनी गोंद का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। जानिए गोंद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गोंद खाने के फायदे (Gond Khane Ke Fayde In Hindi)

जोड़ों के दर्द से मिलता है छुटकारा

सर्दियों के मौसम में गोंद खाने से जोड़ों के दर्द (Joint Pain) से छुटकारा मिल जाता है। सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत हो जाती है। तो उन लोगों गोंद का सेवन करना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

गोंद का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता भी बढ़ती है। जिससे किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचने में मदद मिलती है। इसके लिए सुबह एक गिलास गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू का सेवन करना चाहिए।

गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद

गोंद का लड्डू सबसे ज्यादा गर्भवती (Pregnancy) महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इससे गर्भवती महिला की हड्डियां मजबूत होती हैं। गोंद का लड्डू गर्भवती महिला और शिशु दोनों के लिए लाभदायक साबित होता है।

कमजोरी होती है दूर

गोंद का सेवन करने से कमजोरी (Weakness) की शिकायत दूर हो जाती है। अगर किसी को ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस होती है। किसी भी काम को करने में जल्दी थक जाते हैं, तो उनको गोंद का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप चाहे तो गोंद के लड्डू या भुनी गोंद का सेवन कर सकते हैं।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

अगर किसी को एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी की शिकायत है, तो उसे गोंद का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है।

हार्ट होता है मजबूत

गोंद हार्ट (Heart) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। गोंद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जिसके सेवन से हार्ट मजबूत होता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

गोंद महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी महिला के पीरियड्स (Periods) नियमित नहीं हैं, तो उनको गोंद के लड्डू का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।