एक अच्छी सेहत के लिए फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही फल खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल Cholesterol को कम करने और अच्छे यानी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। अगर किसी के शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाए तो इसकी वजह से कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में जानते हैं शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए रोज कौन से फल खाने चाहिए।
गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए फल : Good Cholesterol Badhane Ke Liye Fal In Hindi
आलूबुखारा और नाशपाती - ये दोनों फल फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में बहुत फायदेमंद है।
बेरीज - अगर आप रोजाना जामुन, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, क्रैनबेरी या ब्लैकबेरी आदि का सेवन करते हैं तो इससे सेहत को लाभ मिलता है। ये सबी फल एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। बेरीज का सेवन करने से आपको पर्याप्त फेनोलिक एसिड, एंथोसायनिन, कैरोटेनॉयड्स, स्टिलबेन्स, टैनिन आदि मिलते हैं। जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
सेब - सेब Apple में पेक्टिन नामक यौगिक होते हैं, जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।
केला - केला Banana फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होता है। केला ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत लाभकारी है। इसके साथ ही केला अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
अंगूर - सेहत के लिए अंगूर Grapes खाना बहुत फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और पेक्टिन से भरपूर होने के कारण यह एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।