गुड़ और चना खाने के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान-Gud Aur Chana Khane Ke Fayde

गुड़ और चना खाने के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुड़ और चना खाने के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान(फोटो-Sportskeeda hindi)

चना (Chana) का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप चना के साथ गुड़ (Jaggery) का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचते हैं। गुड़ और चना का एक साथ सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि गुड़ में एंटीआक्सीडेंट गुण के साथ कैल्शियम, आयरन, जिंक और फॉस्फोरस मौजूद होता है, तो वहीं, चना में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन-बी जैसे तत्व पाए जाते हैं। गुड़ और चना दोनों ही स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। जानिए गुड़ और चना साथ में खाने के कया-क्या फायदे होते हैं।

गुड़ और चना खाने के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान (Gud Aur Chana Khane Ke Fayde In Hindi)

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

गुड़ और चना का एक साथ सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है।

पेट के लिए फायदेमंद

गुड़ और चना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गुड़ और चना दोनों का एक साथ सुबह खाली पेट सेवन करने से पेट संबंधी कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही कब्ज (Constipation) की शिकायत भी दूर होती है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

गुड़ और चना दोनों ही में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप रोजाना गुड़ और चना का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

गुड़ और चना का एक साथ सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत से छुटकारा मिलता है। इसलिए अगर किसी को शरीर में खून की कमी की शिकायत हो, तो उसे रोजाना सुबह गुड़ और चना का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

गुड़ और चना का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। अगर आप रोजाना नियमित रूप से सुबह गुड़ और चना का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

गुड़ और चना का सेवन हार्ट (Heart) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now