गुड़ खाने के फायदे और नुकसान- Gud Khane Ke Fayde Aur Nuksan

गुड़ खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुड़ खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गुड़ (Jaggery) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गुड़ में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि गुड़ में विटामिन ए, विटामिन बी, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नेशियम, फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। गुड़ का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते है, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए गुड़ खाने के फायदे और नुकसान क्या-क्या है।

गुड़ खाने के फायदे और नुकसान (Gud Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

गुड़ खाने के फायदे

पेट के लिए फायदेमंद

गुड़ का सेवन पेट के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। अगर किसी को पेट संबंधी कोई समस्या हो, तो उसे रोजाना सुबह एक गुड़ का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र (Digestion) भी मजबूत होता है।

खून की कमी होती है दूर

अगर किसी को एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी होती है। तो उसे रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि गुड़ में आयरन की काफी मात्रा पाई जाती है। जिससे शरीर में खून का स्तर बढ़ता है।

स्किन पर आता है ग्लो

गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। रोजाना गुड़ खाने से स्किन पर ग्लो आता है। साथ ही गुड़ के सेवन से डार्क सर्कल भी खत्म हो जाते हैं।

आंखो के लिए फायदेमंद

गुड़ का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गुड़ खाने से आंख संबंधी कोई समस्या नहीं होती है। साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ जाती है।

बालों को करता है घना

गुड़ का सेवन बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने से बाल मजबूत और घने होते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

गुड़ खाने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है। अक्सर कर मौसम बदलने की वजह से लोग बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी, तो बीमार पड़ने से बच सकते हैं।

गुड़ खाने के नुकसान

वजन बढ़ सकता है

गुड़ का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से वजन बढ़ सकता है। क्योंकि गुड़ में कुछ ऐसे तत्वा पाए जाते हैं, जिसके सेवन से वजन बढ़ता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में गुड़ नहीं खाना चाहिए।

शुगर लेवल बढ़ता है

गुड़ में शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसके अधिक सेवन से ब्लड शुगर लेवल (Sugar Level) बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए।

नाक से खून आने की हो सकती है शिकायत

गुड़ खाने से नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसलिए गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन नही करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now