बालों के वो बदलाव जो हो सकते हैं शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत 

बालों के वो बदलाव जो हो सकते हैं शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत
बालों के वो बदलाव जो हो सकते हैं शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत

शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल हमारे लिए समस्या बनता जा रहा है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट से संबंधित समस्या होने लगती है। लेकिन अगर समय रहते इस पर ध्यान दिया जाए, तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। शरीर में जब भी किसी भी तरह का परिवर्तन होता है, तो ऐसे में शरीर अपने आप संकेत देना शुरु कर देता है, बस जरूरत है, तो हमारे ध्यान देने की। वैसे ही अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ रही है, तो ऐसे में आपके बाल भी आपको संकेत देने लगते हैं, जी हां, बालों में अगर बदलाव आ रहा है, तो समझ जाइए कि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है। लेकिन अब बात ये है कि आप कैसे इन संकेतों को पहचानेंगे, तो इसके लिए आप इस लेख को आगे जरुर पढ़ें। क्योंकि आगे हम आपके बताएंगे बालों में होने वाले बदलाव, जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का पता लग सकता है।

बालों के वो बदलाव जो हो सकते हैं शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत Hair changes that can be signs of increasing cholesterol in the body in hindi

बालों का झड़ना (Hair fall) - अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो रही है, तो हो सकता है कि आपके बाल बहुत ज्यादा झड़े। दरअसल हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर बाल बहुत ज्यादा और बहुत तेजी से झड़ने लगते हैं। ये संकेत हो सकता है कि आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो।

बालों का सफेद होना (White Hairs) - उम्र होने पर अगर बाल सफेद हो रहे हैं, तो इससे परेशानी नहीं होती है। लेकिन अगर उम्र के पहले ही आपके बाल सफेद हो रहे हैं, तो ये समस्या खड़ी कर सकता है। दरअसल बालों के सफेद होने के कई कारणों में से एक कारण है हाई कोलेस्ट्रॉल होना। अगर आपके भी बाल सफेद होने की समस्या हो रही है, तो कोलेस्ट्रॉल लेवल को चेक जरुर करवाएं।

बाल सफेद होने को हल्के में न समझते हुए, डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। समय रहते अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल का पता लग जाता है, तो इससे आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।