पुदीने के पत्ते खाने के स्वास्थ्य लाभ- Pudina ke patte Khane ke Swasthya Labh

पुदीने के पत्ते खाने के 5 स्वास्थ्य लाभ
पुदीने के पत्ते खाने के 5 स्वास्थ्य लाभ

जब बात पुदीने का हो तो भला हम इसकी चटनी को कैसे भूल सकते हैं। गर्मी के मौसम में हम पुदीने के चटनी, ड्रिंक्स आदी का खूब सेवन करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि ये पुदीना सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि, हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। आयुर्वेद तो इसे एक जड़ी-बूटी वाला पौधा मानता है। इसके जरिए कई सारी समस्याओं को दूर करता है। पुदीने के जरिए अपच की समस्या दूर कर सकते हैं। ये पेट संबंधित परेशानियों के लिए काफी उपयोगी है। इसके साथ ही मुंह की बदबू दूर करने में भी ये काम आ सकती है। पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को खूब फायदे पहुंचाते हैं।

पुदीने के पत्ते खाने के 5 स्वास्थ्य लाभ

1- अपच (Indigestion) अगर किसी को अपच की समस्या हो जाए तो एक बार पुदीने के पत्तों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए ये रामबाण इलाज है। पुदीना पेट की मांसपेशियों को शांत कर पत्तरस के स्राव में सुधार लाने का काम करता है जिसके चलते पाचन क्रिया तेज होती है। अपच की समस्या होने पर पुदीने के पत्तों को ऐसे ही खा जाए या फिर एक गिलास पानी में थोड़ा पुदीना का रस और नींबू का रस मिलाकर सेवन करें, जल्द आराम मिल सकता है।

2- जुकाम व फ्लू (Colds and flu) मौसम बदलते ही जुकाम व फ्लू के अलावा संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पुदीने आपके काम आ सकता है। इसमें मुख्य रासायनिक तत्व मेन्थॉल पाया जाता है जो डीकन्जेस्टेंट- बंद नाक खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये झिल्लियों की सूजन को कम कर नाक को खोल देते हैं जिससे सांस लेने में काफी आराम मिल जाता है।

3- सिरदर्द (Headache) पुदीना सिरदर्द की समस्या में भी काफी कारगर है। खासकर माइग्रेन जैसी परेशानी में तो ये कमाल का फायदा पहुंचा सकता है। इसमें एनाल्जेसिक तत्व होता है जो दर्द को कम करने में मदद करता है।

4- त्वचा रोगों के लिए पुदीना (Peppermint for skin diseases) पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो त्वचा से संबंधित परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। ये त्वचा में जलन, खुजली जैसी कई अन्य समस्याओं को दूर करती है। इसके लिए नियमित रूप से पुदीने की पत्तियों का सेवन करें या फिर पुदीने के तेल को अरंडी के तेल या नारियल के तेल में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है।

5-मुंह की बदबू (Bad breath) पुदीने में मेन्थॉल प्रचुर मात्रा में होता है जो मुंह के बदबू को दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप नियमित रूप से पुदीने के एक या दो पत्तियों को तोड़कर चबाते हैं तो ये समस्या जल्द ही खत्म हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।