अजवाइन का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 8 लाभ

अजवाइन का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
अजवाइन का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अजवाइन का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अजवाइन के पानी का सेवन किया है। अजवाइन के पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। अजवाइन के पानी का सेवन वजन कम करने में मदद करता है, साथ ही इस ड्रिंक के सेवन से कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि अजवाइन का पानी विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भी भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अजवाइन का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अजवाइन का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 8 लाभ-Health Benefits Of Drinking Ajwain Water In Hindi

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप अजवाइन के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके लिए खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन कर सकते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अजवाइन का पानी विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, इसलिए अजवाइन के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अजवाइन में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या होने पर अगर आप अजवाइन के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए अजवाइन के पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अजवाइन के पानी में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए अजवाइन के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अजवाइन के पानी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, अपच, पेट दर्द जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint pain) होने पर अगर आप अजवाइन के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय काफी दर्द और ऐंठन की शिकायत रहती है, ऐसे में अगर महिलाएं अजवाइन के पानी को अपनी डाइट में शामिल करती हैं, तो इससे दर्द और ऐंठन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now