लहसुन का पानी पीने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ

लहसुन का पानी पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
लहसुन का पानी पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

लहसुन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो आप लहसुन का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी लहसुन के पानी का सेवन किया है। लहसुन के पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। लहसुन के पानी का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य सम्सयाओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि लहसुन फास्फोरस, जिंक, पोटेशियम, विटामिन सी, फोलेट और मैग्नीशियम के साथ-साथ एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं लहसुन का पानी पीने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

youtube-cover

लहसुन का पानी पीने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Drinking Garlic Water In Hindi

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप लहसुन के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको लहसुन के पानी का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। जी हां इस ड्रिंक का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप लहसुन के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

सर्दी-जुकाम करे दूर

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको लहसुन के पानी का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप लहसुन के पानी का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart)को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

पीरियड्स का दर्द करे दूर

महिलाएं अगर पीरियड्स (Periods) के दर्द और ऐंठन की समस्या से परेशान हैं, तो उनको लहसुन के पानी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी को समय-समय पर डिटॉक्स (Detox) करना जरूरी होता है, ऐसे में अगर आप लहसुन के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इस ड्रिंक का सेवन करने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications