गुड़ का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी गुड़ की चाय (Jaggery Tea) का सेवन किया है। जी हां गुड़ की चाय, गुड़ की चाय पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। खासकर सर्दियों के मौसम में, क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को गर्माहट देता है। साथ ही गुड़ की चाय पोषक तत्वों से भरपूर होती है। गुड़ की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि गुड़ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी जैसे तत्व पाये जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं गुड़ की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
गुड़ की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे- Health Benefits Of Drinking Jaggery Tea In Hindi
खून की कमी होती है दूर
एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी होने पर गुड़ की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़ की चाय आयरन से भरपूर होती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको गुड़ की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चीनी की चाय से शरीर में फैट बढ़ता है। लेकिन अगर आप गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।
पाचन तंत्र होता है मजबूत
गुड़ की चाय का सेवन पाचन तंत्र (Digestion) को दुरुस्त रखने में फायदेमंद होता है। क्योंकि अगर आप गुड़ की चाय का नियमित सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
शरीर में बनी रहती है एनर्जी
कमजोरी और थकान महसूस होने पर गुड़ की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़ की चाय पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर में एनर्जी (Energy) लेवल को बनाए रखने में मददगार साबित होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
गुड़ की चाय का सेवन स्किन (Skin) को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गुड़ की चाय का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर होते हैं, जिससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी आता है।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
गुड़ की चाय पोषक तत्वों का भंडार होती है, इसलिए अगर आप गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।