अरहर की दाल खाने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ

अरहर की दाल खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
अरहर की दाल खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

अरहर की दाल खाना कई लोग पसंद करते हैं। अरहर की दाल का सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अरहर की दाल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अरहर की दाल में फोलिक एसिड, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम पाया जाता है। इसके अलावा इसमें जिंक, कॉपर, सिलेनियम और मेंगनीज जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं। अरहर की दाल को रोजाना डाइट में शामिल करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि अरहर की दाल खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

youtube-cover

अरहर की दाल खाने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Arhar Dal In Hindi

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अरहर की दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अरहर की दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

अरहर की दाल में पोटेशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। अरहर की दाल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए अरहर की दाल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अरहर की दाल में पोटेशियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

पाचन स्वास्थ्य में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए अरहर की दाल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अरहर की दाल में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

एनीमिया में फायदेमंद

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप अरहर की दाल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अरहर की दाल में जिंक, सिलेनियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप अरहर की दाल का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप अरहर की दाल का रोजाना एक कटोरी सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन और प्रोटीन शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications