लौकी खाने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ

लौकी खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
लौकी खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

हरी सब्जी का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है, इन्हीं में से एक हेल्दी सब्जी लौकी (Calabash) है, लौकी को अलग-अलग में क्षेत्र अलग-अलग नामों से जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जी हां लौकी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लौकी का सेवन हृदय के लिए फाययदेमंद होता है। साथ ही लौकी के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि लौकी में विटामिन- ए, विटामिन -सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन- बी3, बी6, मिनरल्स, कैल्श‍ियम, आयरन, मैग्नीशि‍यम, फास्फोरस, पोटेशि‍यम, सोडियम, फाइबर और जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं लौकी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

लौकी खाने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Bottle Gourd In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपना वजन (Weight) घटाना चाहते हैं, तो आपके लिए लौकी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लिए आप लौकी की सब्जी या जूस का सेवन कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप लौकी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी फाइबर से भरपूर होती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

पाचन में होता है सुधार

लौकी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत होने पर अगर आप लौकी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

लौकी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार भी आता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मियों के मौसम में लौकी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी में पानी की काफी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ठंडक पहुंचती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए लौकी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि लौकी में मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।