दही में मिलाकर खाएं गुड़, मिलेंगे कई फायदे

दही में मिलाकर खाएं गुड़, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में मिलाकर खाएं गुड़, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, क्योंकि दही पोषक तत्वों का भंडार होता है। दही का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन दही में अगर आप गुड़ मिलाकर खाते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। दही में गुड़ मिलाकर खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी6 जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं गुड़ फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दही में गुड़ मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही में मिलाकर खाएं गुड़, मिलेंगे कई फायदे-Health Benefits Of Eating Curd Mixed With Jaggery In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप दही में गुड़ मिलाकर खाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन को रखे दुरुस्त

दही में गुड़ मिलाकर खाना पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप दही में गुड़ मिलाकर खाते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको दही में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को कम करने में मदद करते हैं।

खून की कमी करे दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप दही में गुड़ मिलाकर खाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप दही में गुड़ मिलाकर खाते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन, सुक्रोज जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

पीरियड्स (Periods) के समय महिलाओं को काफी दर्द और ऐंठन की शिकायत रहती है, ऐसे में अगर आप दही में गुड़ मिलाकर खाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications