लोबिया खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

लोबिया खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
लोबिया खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लोबिया एक तरह का पौधा होता है, जिसके फलियों का उपयोग सब्जी बनाने के लिए किया जाता है। वहीं, इसके बीज का रंग काला, भूरा, लाल सफेद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं लोबिया के बीज पोषक तत्व से समृद्ध होते हैं, जी हां लोबिया के बीज का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लोबिया के बीज के सेवन से कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि लोबिया में प्रोटीन, वसा, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन, नियासीन, फ़ाइबर, विटामिन बी2 और विटामिन सी जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं लोबिया खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

लोबिया खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे-Health Benefits Of Eating Lobia In Hindi

हृदय रोग का जोखिम होता है कम

लोबिया का सेवन हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि लोबिया में उच्च फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

लोबिया में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज अगर लोबिया का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि लोबिया में एंटी-डायबिटिक प्रभाव मौजूद होता है, जो रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

पाचन में होता है सुधार

लोबिया का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

लोबिया एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप लोबिया का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको लोबिया का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद उच्च फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया की शिकायत होने पर अगर आप लोबिया का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

हड्डियां होती है मजबूत

लोबिया का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि लोबिया कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।