आम खाने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ

आम खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
आम खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आम एक मौसमी फल है, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आम का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही आम का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि आम में विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होता है, साथ ही आम में कॉपर, फोलेट, विटामिन ई, और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि आम खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

youtube-cover

आम खाने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Mango In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको आम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आम में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप आम का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी इम्यूनिट को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए आम का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि आम में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आम में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। आम का नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

आम का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि आम विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

कैंसर से होता है बचाव

कैंसर (Cancer) से बचाव के लिए आम का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि आम में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल

आम में विटामिन सी और फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications