लाल मूली खाने से मिलते हैं ये 6 स्वास्थ्य लाभ

लाल मूली खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
लाल मूली खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सफेद मूली का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी लाल मूली (Red Radish) का सेवन किया है। लाल मूली का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि सफेद मूली की तरह लाल मूली भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लाल मूली का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि लाल मूली में विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 6, और विटामिन के की भरपूर मात्रा होती है। इसके साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, जिंक, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, तांबा, कैल्शियम, आयरन और मैंगनीज जैसे तत्वों से भी भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं लाल मूली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

लाल मूली खाने से मिलते हैं ये 6 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Red Radish In Hindi

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए लाल मूली का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि लाल मूली पोटेशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार होता है। जिससे दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

लाल मूली में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप लाल मूली का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

शरीर रहता है हाइड्रेट

सर्दियों में कई लोग कम पानी का सेवन करते हैं, ऐसे में उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आप सर्दियों के मौसम में लाल मूली का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है।

दिल के लिए फायदेमंद

लाल मूली का सेवन दिल (Heart) के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि लाल मूली विटामिन सी के साथ-साथ फोलिक एसिड और फ्लेवोनोइड से भरपूर होती है, जो दिल को स्वस्थ रखने में और दिल संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको लाल मूली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि लाल मूली फाइबर से भरपूर होती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

लाल मूली का सेवन पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाने में मददगार होता है। क्योंकि लाल मूली में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications