भुना जीरा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे

भुना जीरा खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भुना जीरा खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए मसालों का अक्सर उपयोग किया जाता है। ये मसाले लगभग हर रसोई में मौजूद होते हैं। इन्हीं मसालों में से एक मसाला जीरा भी है। जो न कि सिर्फ खाने में स्वाद को बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप जीरा को भुनकर (Roasted Cumin) खाते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां भुने जीरे का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि भुने जीरा में जिंक, कॉपर, आयरन, कार्ब्स, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं भुना जीरा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भुना जीरा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे-Health Benefits Of Eating Roasted Cumin In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको भुने जीरा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भुने जीरा में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में शहद और भुना जीरा पाउडर मिलाकर पीना चाहिए।

पेट के लिए फायदेमंद

भुने जीरे का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि भुना जीरा फाइबर से भरपूर होता है। जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पेट दर्द की समस्या भी दूर होती है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर भुने जीरे का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने जीरे में आयनर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

भुने जीरा का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भुना जीरा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो स्किन संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। साथ ही स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

भुना जीरा विटामिन सी और विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप भुने जीरे का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए भुने जीरे का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भुना जीरा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है।

शरीर को पहुंचाता है ठंडक

ड‍िहाइड्रेशन से बचने के ल‍िए भी भुने हुए जीरे का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने जीरे की तासीर ठंडी होता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications