एक साथ खाएं भीगे बादाम और किशमिश, मिलेंगे कई फायदे

एक साथ खाएं भीगे बादाम और किशमिश, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं भीगे बादाम और किशमिश, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भीगे बादाम और किशमिश का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों का भंडार होती है। वैसे तो अधिकतर लोग भीगे बादाम और किशमिश का सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन किया है। भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। तो आइए जानते हैं भीगे बादाम और किशमिश एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एक साथ खाएं भीगे बादाम और किशमिश, मिलेंगे कई फायदे-Health Benefits Of Eating Soaked Almonds And Raisins In Hindi

बादाम में पोषक तत्व- बादाम में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन के, विटामिन ई, प्रोटीन, कॉपर, फाइबर और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं।

किशमिश में पोषक तत्व- किशमिश में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, पोटैशियम और कॉपर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं।

भीगे बादाम और किशमिश के फायदे

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप रोजाना भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना सुबह में भीगे बादाम और किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन और आयरन शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आप भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी दूर होती है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

पाचन को रखे दुरुस्त

अगर आप भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया (Digestion) को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

याददाश्त करे तेज

अगर आप भीगे बादाम और किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड और किशमिश में विटामिन ई पाया जाता है, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

भीगे बादाम और किशमिश का सेवन त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।

हृदय को रखे स्वस्थ

भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर और पोटेशियम जैसे तत्व कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications