चने का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चना पोषक तत्वों का खजाना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप चने को अंकुरित (Sprouted Gram) कर के खाते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां क्योंकि चने को अंकुरित कर के खाने से इसके गुण दो गुना बढ़ जाते हैं, जो सेहत को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। अंकुरित चने का खाली पेट सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि अंकुरित चने में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मिनरल और विटामिन्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं, तो आइए जानते हैं अंकुरित चने खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
चने को अंकुरित कर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे-Health Benefits Of Eating Sprouted Gram In Hindi
कब्ज में फायदेमंद
कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर अंकुरित चने का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अंकुरित चने फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं, जो मल को मुलायम बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।
एनीमिया में फायदेमंद
एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी होने पर अंकुरित चने का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अंकुरित चने आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।
इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
अंकुरित चने का सेवन करने से इम्यून सिस्टम (Immune System) मजबूत होता है। क्योंकि अंकुरित चने प्रोटीन, आयरन और विटामिंस से भरपूर होते हैं, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मददगार साबित होते हैं।
शरीर में बनी रहती है एनर्जी
कमजोरी और थकान महसूस होने पर अंकुरित चने का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अंकुरित चने प्रोटीन और आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में एनर्जी (Energy) बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।
हड्डियां होती है मजबूत
अंकुरित चने का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। क्योंकि अंकुरित चने कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
अंकुरित चने का सेवन शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। जी हां क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
बालों के लिए फायदेमंद
अंकुरित चने का सेवन बालों (Hair) के लिए भी लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बालों को घना और मजबूत बनाते हैं, साथ ही इसके नियमित सेवन से बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।