रोज सुबह अंकुरित मूंग खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

रोज सुबह अंकुरित मूंग खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह अंकुरित मूंग खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंकुरित मूंग का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंकुरित मूंग पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंकुरित मूंग का सेवन वैसे तो किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन अंकुरित मूंग का सेवन अगर सुबह किया जाए, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। रोज सुबह अंकुरित मूंग का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अंकुरित मूंग में में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, आयरन, कॉपर, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख में जानते हैं कि रोज सुबह अंकुरित मूंग खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज सुबह अंकुरित मूंग खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Health Benefits Of Eating Sprouted Moong Every Morning In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप रोज सुबह अंकुरित मूंग का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिंस इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना सुबह अंकुरित मूंग का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप रोज सुबह अंकुरित मूंग का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

अंकुरित मूंग विटामिन ए का बेहतरीन सोर्स होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह अंकुरित मूंग का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

अंकुरित मूंग पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह अंकुरित मूंग का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप रोजाना सुबह अंकुरित मूंग का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप रोज सुबह अंकुरित मूंग का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।