चक्र फूल के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे

चक्र फूल के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चक्र फूल के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय रसोई में कई मसालों को उपयोग किया जाता है, जो खाने में स्वाद को दो गुना बढ़ा देते हैं, उन्हीं में से एक मसाला है चक्र फूल, चक्र फूल को स्टार एनिस के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चक्र फूल खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जी हां चक्र फूल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि चक्र फूल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं चक्र फूल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

चक्र फूल के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे-Health Benefits Of Eating Star Anise In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

चक्र फूल एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप चक्र फूल का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या होने पर अगर आप चक्र फूल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि चक्र फूल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

चक्र फूल का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप चक्र फूल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

अनिद्रा की समस्या होती है दूर

अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या होने पर चक्र फूल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अगर आप रात को सोने से पहले चक्र फूल की चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

चक्र फूल का उपयोग त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप चक्र फूल का फेस पैक बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now