हरड़ के सेवन से शरीर को मिलते हैं ये 7 अद्भुत फायदे

हरड़ के सेवन से शरीर को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
हरड़ के सेवन से शरीर को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

हरड़ (Harad) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हरड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। हरड़ को हरीतकी भी कहा जाता है। वहीं, आयुर्वेद में इसे हरद, कदुक्‍कई, कराकाकाया, कदुक्‍का पोडी, हर्रा के नामों से भी जाना जाता है। हरड़ का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि हरड़ में विटामिन सी, आयरन,कॉपर, मैग्नीज, पोटैशियम, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं हरड़ के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

हरड़ के सेवन से शरीर को मिलते हैं ये 7 अद्भुत फायदे-Health Benefits Of Harad In Hindi

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन तंत्र (Digestion) कमजोर होने पर कई तरह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप हरड़ का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

हरड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप हरड़ का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

सूजन कम करने में फायदेमंद

शरीर में सूजन (Swelling) की समस्या होने पर हरड़ का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि हरड़ में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको हरड़ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरड़ का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर हरड़ का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अगर आप हरड़ का सेवन करते हैं, तो इससे मल मुलायम होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए हरड़ का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज की शिकायत होने पर हरड़ का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि हरड़ में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now