मौसमी के फायदे जान रह जाएंगे हैरान- Mosambi Ke Fayde jan reh jayenge hairan

मौसमी के फायदे जान रह जाएंगे हैरान (फोटो:achisoch.com)
मौसमी के फायदे जान रह जाएंगे हैरान (फोटो:achisoch.com)

अक्सर कमजोरी होने पर मौसमी खाने या फिर इसके जूस पीने की सलाह दी जाती है। मौसमी में विटामिन सी, मिनरल्स, फाइबर और पोटेशियम जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जो न सिर्फ बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।

मौसमी के फायदे Health Benefits of Mosambi in Hindi

-मौसमी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। इसे पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।

-मौसमी आंखों के लिए काफी अच्छा होता है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल कारणों से ये आंखों को इन्फेक्शन से बचाता है।

-इसमें डायटरी फाइबर होता है जो कि कब्ज से राहत दिलाता है। ऐसे में इस समस्या में इसके जूस की बजाय इसे सीधा खाने से फायदा मिलता है।

-मसूड़ों में सूजन, बार-बार फ्लू होना, जुकाम और होठों का फटना जैसे लक्षण स्कर्वी रोग के कारण होते हैं। इसमें मौसमी काफी फायदेमंद साबित होता है।

-मौसमी में पोटेशियम होता है जो पेट की गड़बड़ी, पेचिश और दस्त में फायदा पहुंचाता है।-त्वचा से जुड़े रोगों में भी मौसमी लाभकारी है।

मौसमी के अन्य लाभ Other Health Benefits of Mosambi in Hindi

पाचन (For Digestion)

मौसमी में फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं। अपच और गैस्ट्रिक की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मौसमी बहुत कारगर है।

इम्युनिटी (Immunity)

कोरोना काल में सबसे जरूरी चीज जो देखी गई वह है इम्युनिटी। इसके लिए लोगों ने खूब नुस्खे आजमाएं। लेकिन क्या आपको पता है मौसमी के सेवन से इम्युनिटी को मजबूत किया जा सकता है। इसके साथ ही इसके जूस का नियमित रूप से सेवन करने से संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होता है। मौसमी विटामिन सी से भरपूर होता है जो हमारी इम्युनिटी को बेहतर बनाता है।

श्वसन संबंधी समस्याएं (respiratory problems)

मौसंबी में एंटी-कंजेस्टिव गुण होते हैं जो श्वसन संबंधी किसी भी समस्या को दूर रखते हैं।

कैंसर (Cancer)

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी इन दिनों काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में कुछ चीजों का अगर सेवन करें तो इसके होने के चांसेस कम हो जाते हैं। मौसमी के सेवन से इससे बचा जा सकता है। मौसमी में लिमोनाइट होते हैं जो कई तरह के कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।

वजन घटाए (Weight Loss)

अगर आप अपना वजन घटाने की सोच रहे हैं या फिर इसके लिए खूब मेहनत कर रहे हैं तो रोज सुबह मौसमी के जूस में पानी और शहद मिलाकर सेवन करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।

किडनी को डिटॉक्सीफाई (detoxify the kidney)

मौसमी में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है जो संक्रमण को ठीक करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये किडनी को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।