चिलगोजा के 7 स्वास्थ्य लाभ

चिलगोजा के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
चिलगोजा के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सूखे मेवों (Dried Fruit) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सूखे मेवे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, उन्हीं में से एक मेवा चिलगोजा भी है, चिलगोजा को अंग्रेजी भाषा में पाइन नट्स (Pine Nuts) कहा जाता है, साथ ही चिलगोजा का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिलगोजा पोषक तत्वों का भंडार होता है। चिलगोजा का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि चिलगोजा में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, ज़िंक, विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, विटामिन सी, कैल्शियम, मैंगनीज और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य को कई फायदा पहुंचाते हैं, तो आइए जानते हैं चिलगोजा के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

चिलगोजा के 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Pine Nuts In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको चिलगोजा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चिलगोजा में पिनोलेनिक एसिड मौजूद होता है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए चिलगोजा का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिलगोजा में पॉली अनसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए चिलगोजा का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिलगोजा में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होता है।

याददाश्त होती है तेज

मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए चिलगोजा का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिलगोजा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो याददाश्त (Memory) को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

हड्डियां होती है मजबूत

चिलगोजा का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिलगोजा में कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं। जिससे हड्डी रोग का खतरा भी कम होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

चिलगोजा में जिंक पाया जाता है, जो इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

चिलगोजा का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चिलगोजा में विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाने में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment