आलूबुखारा के 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Plums

आलूबुखारा के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
आलूबुखारा के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आलूबुखारा (Plums) एक फल है, जो खाने में खट्टा-मीठा और काफी स्वादिष्ट लगता है। आलूबुखारा को प्लम के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही आलूबुखारा का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आलूबुखारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आलूबुखारा का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि आलूबुखारा में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ए, फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, मैंगनीज, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। तो आइए जानते हैं आलूबुखारा के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

आलूबुखारा के 7 स्वास्थ्य लाभ- Health Benefits Of Plums In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद

आलूबुखारा विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप आलूबुखारा का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eyesight) तेज होती है। साथ ही आंखें स्वस्थ भी रहती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कमजोर इम्यूनिटी (Immunity) वाले लोगों के लिए आलूबुखारा का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आलूबुखारा में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

वजन होता है कम

आलूबुखारा में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ यह एक लो कैलोरी फूड है। इसलिए अगर आप आलूबुखारा को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वजन (Weight) आसानी से कंट्रोल होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए आलूबुखारा का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि आलूबुखारा में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर आलूबुखारा का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलूबुखारा फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियां होती है मजबूत

हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आलूबुखारा का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आलूबुखारा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही आलूबुखारा का सेवन करने से हड्डियों संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आलूबुखारा का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आलूबुखारा में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications