हाइट बढ़ाने के लिए योगा: Height badhane ke liye yoga

फोटो-patrika
फोटो-patrika

योग करने से व्यक्ति की सारी परेशानी कम हो जाती है। क्योंकि योग में हर समस्या का हल छिपा होता है। फिर चाहे वो हाइट बढ़ाने की बात ही क्यों न हो। अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों की हाइट कम रह जाती है, जिसकी वजह पोषण की कमी भी हो सकता है। ऐसे में अगर वो समय रहते इस पर ध्यान दें, तो हाइट को कुछ हद तक बढ़ा सकते हैं। हाइट बढ़ाने के लिए योगासन आपकी मदद कर सकता है। हां, अगर हाइट किसी बीमारी के कारण छोटी रह गई है, इसके साथ में इलाज कराना भी उसके लिए जरूरी होता है। साथ ही खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें: विटामिन ई किस से मिलता है: vitamin e kis se milta Hai

लोगों की बढ़ती उम्र के बाद हाइट बढ़ना भी रुक जाता है। लेकिन वहीं कुछ लोगों की हाइट बहुत ही कम रह जाती है। अगर रोज योग किया जाए तो हाइट को बढ़ाया जा सकता है। कुछ ऐसे योग होते है जो अगर नियमित रुप से किए जाएं तो उससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है जिससे हाइट बढ़ाने में मदद मिलती है।

वैसे यूं तो हर इंसान अपनी ग्रोथ और जींस के हिसाब से ही हाइट पाता है। देखा जाए तो अच्छी लंबाई व्यक्तित्व में निखार आता है, साथ ही व्यक्ति का आत्म विश्वास भी बढ़ता है। इसीलिए बच्चे से लेकर बड़े तक सब अच्छी लंबाई के लिए प्रयास करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: विटामिन सी किस से मिलता है: vitamin c kis se milta hai

जो व्यक्ति रोजाना योग करता है वह बहुत अच्छे से जानता है कि इंसान के जीवन में योग का महत्व है। योग करने वाले इंसान को शारीरिक और मानसिक लाभ के बारे में अच्छे से जानता है। रोजाना योग करने से लंबाई बढ़ाने वाले हार्मोन एक्टिव हो सकते हैं, जिससे हाइट बढ़ने में मदद मिल सकती है।

इन योगासन से बढ़ाएं हाइट-

शीर्षासन

इस आसन को करने से लंबाई के साथ-साथ दिमाग भी तेज होता है। इसके साथ ही कई बीमारियों से कोसों दूर रहते हैं।

ताड़ासन

ताड़ासन एक ऐसा योग है जो लोगों को अच्छी लंबाई पाने के लिए करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस योग को करने से शरीर में पर्याप्त खिंचाव होता है और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। ताड़ासन लंबाई के साथ साथ स्वस्थ शरीर के लिए काफी काफी फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें: विटामिन सी किस से मिलता है: vitamin c kis se milta hai