हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा फल खाना चाहिए-High Blood Pressure Me Kon Sa Fal Khana Chaiye

हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा फल खाना चाहिए(फोटो-Sportskeeda hindi)
हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा फल खाना चाहिए(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली की वजह से ब्लड प्रेशर (Blood pressure) की शिकायत एक आम समस्या बन गई है। फिर चाहे हाई या लो ब्लड प्रेशर की बीमारी हो। ब्लड प्रेशर हाई हो या लो दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होते हैं। ब्लड प्रेशर की बीमारी होने पर लोगों को पौष्टिक आहारों और फलों का सेवन करना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग यह समझ नहीं पाते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर में कौन से फल फायदा करेंगे और कौन से नुकसान पहुंचाते हैं। जानिए हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) में कौन से फल खाने चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा फल खाना चाहिए (High Blood Pressure Me Kon Sa Fal Khana Chaiye In Hindi)

केला का सेवन

हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए केला (Banana) काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केला में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता हैं, जो सोडियम के प्रभाव को कम करता है। इसलिए इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

जामुन है फायदेमंद

जामुन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। इसलिए जामुन का सेवन ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। जामुन के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

कीवी का सेवन

कीवी (Kiwi) में फाइबर, विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही कीवी एंटी-आक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है।

स्ट्रॉबेरी का सेवन

स्ट्रॉबेरी (Strawberry) एक खट्टा फल हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कम होता है।

संतरा का करें सेवन

हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर संतरे (Orange) का सेवन भी किया जा सकता है। संतरे का सेवन फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

आम का करना चाहिए सेवन

आम (Mango) में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर में लाभदायक साबित होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है, उन लोगों को आम का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava